Monday, December 4, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने साला को बनाया बंधक, सूचना पाकर...

पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने साला को बनाया बंधक, सूचना पाकर पहुंची पुलिस दल पर हुआ पथराव। मामले में 20 नामजद एवं 30 अज्ञात पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

-

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के रामनगर बनकट पंचायत स्थित वार्ड नंबर सात में हुए पारिवारिक विवाद में जीजा ने अपने साला को घंटों बंधक बनाकर घर में रखा था। सूचना पाकर पहुंची मझौलिया पुलिस पर आरोपित जीजा और ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया जिसमें सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गए। जिनको चिकित्सकों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई की रामनगर बनकट पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी फौजी अर्जुन गिरी ने अपने साला अभय गिरी को जबरदस्ती बंधक बनाकर घर में रखा हुआ है। फौजी अर्जुन गिरी को अपनी पत्नी से पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है और अर्जुन गिरी द्वारा अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट किया जाता रहा है। जिसमें अर्जुन गिरी के पिता जेल भी जा चुके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन कुमार अनुज कुमार आदि दल बल के साथ घटनास्थल पर गए तो फौजी अर्जुन गिरी उनके परिजन और अन्य ग्रामीण पुलिस दल पर हमला कर दिए और पथराव करने लगे जिसमें एक सिपाही दशरथ राम बुरी तरह घायल हो गया। फौजी अर्जुन गिरी जबरदस्ती अपनी पत्नी को छुड़ाना चाहते थे। इस मामले में कांड अंकित करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस कांड में सास ,ननद, जेठानी समेत 20 नामजद तथा 30 अज्ञात लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पुलिस द्वारा 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें मुन्ना साह ,बच्चा साह ,जोगी साह , लठा उर्फ अली हुसैन हवारी इब्राहिम मियां तथा एक महिला शामिल है। वही फौजी अर्जुन गिरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताते चलें कि पथराव के दौरान पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

Patna news24 livehttps://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

बाघ के हमले से महिला की हुई मौत।

बेतिया/बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सिठ्ठी वन क्षेत्र में एक बार फिर एक बाघ ने महिला को अपना शिकार बनाया है। दरअसल ये पूरी...

शराब कारोबारियों के मंसूबे पर फिरा पानी, पिकअप वैन सहित विदेशी शराब जप्त, चालक फरार।

बगहा/धनहा। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बांसी पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान...

गन्ना लदी ट्रक में बाइक चालक ने मारी टक्कर एक साथ तीन दोस्त की हुई मौत।

बगहा। बड़ी खबर बगहा वाल्मीकि नगर मुख्य मार्ग के मंगलपुर से आ रही है जहाँ तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!