बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड स्थित पतिलार पंचायत में पंचायत मुखिया पायल मिश्रा के आवास पर बगहा एक प्रखंड के मुखिया संघ की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने किया वही बैठक में मुखिया जिला अध्यक्ष अफसर इमाम और प्रखंड अध्यक्ष नितेश राव की उपस्थिति में हुईं। जिसमे पंचायत के समुचित विकास से सम्बंधित बातो पर विचार विमर्श हुआ। पंचायत सरकार भवन के जल्द से जल्द निर्माण और मनरेगा में पेमेंट और एमएनएस से कार्य में आ रहे बाधाओं पर विमर्श हुआ। साथ ही सरकार के तरफ से मिलने वाले लाभों को जनता तक सुगमता से शत प्रतिशत पहुंचाया जाए। इस बिंदु पर भी चर्चा हुईं। सरकार और जनप्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से अधिक से अधिक विकास हो इसके लिए सभी ने प्रतिबद्ता जताई। डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि हमलोग मिलजुल कर पंचायत के विकासात्मक कार्यों में आ रही बाधाओं पर चर्चा करे। जिससे अधिक से अधिक विकास हो। वही बैठक में मुखिया रौशन तिवारी, रणविजय सिंह, रविरंजन यादव, मुखिया प्रतिनिधि आनंद शाही सहित समस्त मुखिया मौजुद रहे।
पतिलार पंचायत के मुखिया के निवास स्थान पर बगहा एक प्रखंड के मुखिया संघ की हुई बैठक।
-
RELATED ARTICLES