खूनी खेल की तैयारी नाकाम! हथियार, कारतूस और चाकू के साथ 7 युवक दबोचे गए।

0
108

Spread the love

बेतिया/मझौलिया। बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को समय रहते नाकाम कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में सात युवकों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी घटना टल गई। सदर एसडीपीओ-वन अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बेखबरा बिन टोली वार्ड संख्या-07 में कुछ युवक एकत्र होकर किसी गंभीर आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर सभी सात आरोपितों को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधियों का नाम नितेश कुमार पिता सुरेश मुखिया बिरंजन कुमार पिता खोभारी मुखिया मिंटू कुमार पिता संभु मुखिया रंजीत कुमार पिता खोभारी मुखिया श्री मुखिया पिता खोभारी मुखिया सभी पाँचो का साकिन गोपालपुर थाना क्षेत्र के सरगटीया वार्ड 9 एवं 10 लाल बाबू कुमार पिता बिपत मुखिया गुदरा वार्ड 1 थाना मझौलिया निवासी है । तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक ड्राइगर चाकू तथा चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद हथियारों और अन्य सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि उनकी साजिश क्या थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पूछताछ और जांच के बाद ही हो सकेगा। इस मामले में मझौलिया थाना कांड संख्या 565/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास, उनके नेटवर्क तथा संभावित गिरोह कनेक्शन की भी गहन जांच कर रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here