बकरीद पर्व को लेकर मझौलिया में निकाला गया फ्लैग मार्च।

0
63

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट।।

बेतिया/मझौलिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मझौलिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के मझौलिया मुख्य बाजार, हरपुर, सरीसवा, जौकटिया, माधोपुर, रमपुरवा सहित विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों के साथ स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी शामिल रहे। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने लोगों से बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बकरीद शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।
फ्लैग मार्च के दौरान बाजार क्षेत्र, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पर्व को लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता को देखकर लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here