बकरीद त्योहार को लेकर खेसर थाना अध्यक्ष एवं फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष के द्वारा किया गया शांति समिति की बैठक।

0
18

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका, बकरीद त्यौहार को लेकर फूली डूमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा थाना परिसर में अंचल अधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने के लिए उपस्थित लोगों से अपील की गई वहीं खेसर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष आर डी प्रसाद के द्वारा थाना क्षेत्र के पुरानी राता मस्जिद परिसर में मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल भी उपस्थित थे।

उपस्थित लोगों को प्रभारी थाना अध्यक्ष ने अपना त्यौहार आपसी भाईचारा पैदा कर मानने को लेकर अपील की गई एवं कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए यह त्यौहार मनाने को लेकर कहा गया दोनों थाना अध्यक्षों ने उपस्थित लोगों को हिदायत करते हुए कहा की कानून के उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी मौके पर मोहम्मद राशिद खान मोहम्मद जब्बार खान मोहम्मद बबलू खान मोहम्मद लभली मोहम्मद दिलावर अंसारी मोहम्मद मुस्लिम अंसारी परमानंद देव राज किशोर देव कैलाश यादव पंकज यादव के अलावे अन्य लोग भी आज की शांति समिति बैठक में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here