

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर उत्तरी क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्वेता कुमारी के द्वारा बताया गया कि वर्ष 2013-14 में अपने कार्यकाल में पुरस्कार अंतर्गत से लगभग 50 लख रुपए अनुदान के राशि प्राप्त हुई थी इस राशि के सहयोग से बांका जिला परिषद कार्यालय भवन का निर्माण कराया गया था उसे निर्माण में दिए गए पुरस्कार राशि का महत्वपूर्ण योगदान रहा था इस समय जिला परिषद बांका विकास की रफ्तार काफी बड़ी है आज एक बार पुनः फिर जिला परिषद बांका को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होना जिले के लिए गर्व की बात है जिला परिषद के इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय एवं जिले वासियों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है बताया गया कि भारत सरकार द्वारा समय-समय पर पुरस्कार योजना नाम स्वरूप परिवर्तन किया गया है पूर्व में राजीव गांधी पंचायती राज सशक्तिकरण अवार्ड के अंतर्गत दिए जाने वाले पुरस्कार वर्तमान समय में विभिन्न राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार जैसे दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार एवं अन्य पुरस्कारों के नाम से प्रदान किए जाते हैं।










