प्रभारी सीएस ने निजी बांके बिहारी अस्पताल को शील करने को लेकर संचालक से छिड़ी बहस, जांच का मिला आदेश।

0
68

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर मुख्य बाजार पुराने हाट परिसर में स्थित बांके बिहारी अस्पताल को मौखिक आदेश पर सील करने को लेकर बांका के प्रभारी सी एस डाक्टर विजय कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अफताव आलम, प्रबंधक विकास कुमार के साथ पहुंचे इस दौरान प्रभारी सी एस ने अपने टिम के साथ पहले अस्पताल का सभी प्रकार के के कागजातों की जांघ की गयी। इस दौरान विधी व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर फुल्लीडुमर अंचल के एक आर ओ समा प्रवीण खेसर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं महिला पुलिस बल मौजूद थे । जांच के क्रम में प्रभारी सी एस डाक्टर विजय कुमार ने बांके बिहारी अस्पताल संचालक को अशोक कुमार सिंह को कहा की मैं आप के अस्पताल को सील करूंगा, संचालक के द्वारा जब प्रभारी सी एस से पुछा की किसके आदेश पर अस्पताल को सील करेंगे।

तो बताया गया की डी एम और सी एस के मौखिक आदेश पर सील करने का आदेश है। जबकी लिखीत कोई आदेश नहीं है इस पर संचालक अशोक कुमार सिंह और प्रभारी सी एस में कागज दिखने को लेकर घंटों वार्तालाप होते रहा अंत में में प्रभारी सी एस के द्वारा कोई कार्यवाही वाही नहीं कर पाये और वापस चलें गये संचालक अशोक कुमार सिंह ने कहा की प्रभारी सी एस बांका डाक्टर बिजय कुमार फुल्लीडुमर अंचल के ए आर ओ समा प्रवीण साथ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के सहायक चिकित्सक। डॉक्टर आफताब आलम एवं अन्य कर्मी के द्वारा बेवजह परेशान करने के आरोप में मैं उच्य न्यायालय जाउंगा और इन सभी लोगों के विरुद्ध न्याय संगत कार्यवाही करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here