विधुत की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाने के कारण प्रखंड बासियों में भारी आक्रोश।

0
33

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। विद्युत सभी स्टेशन फूली डूमर से विद्युत की आपूर्ति प्रखंड के सभी 11 पंचायत में होती है विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की मनमानी इतनी बढ़ गई है कि आज विगत एक माह पूर्व से विद्युत की आपूर्ति इस भीषण गर्मी में नहीं हो पाने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है विद्युत की आपूर्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई पानी की व्यवस्था अंधेरे में गांव चोरी की भय शौचालय में पानी का अभाव आदि अन्य प्रकार की घर समस्याएं बनी हुई है अब गांव में ना लैंप जलता है ना लालटेन मिट्टी तेल भी नहीं मिलता है इस दौरान 100% लोग बिजली पर ही निर्भर हो चुके हैं अगर विद्युत की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाने के कारण रोज मरने का सामान को भी लेकर लोग मुसीबत में पढ़ रहे हैं प्रखंड के पंचायत कैथा , पठडडा,खेसर ,भितिया , तेलिया पहाड़ , उत्तरी कोझी , दक्षिणी कोझी , सादपुर , केंदुआर, फुल्लीडुमर, राता के सौकडो लोगों के द्वारा विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध में विद्युत के सब स्टेशन के समक्ष रोड जाम करने का भी निर्णय ले चुका है इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने विद्युत समस्याओं को लेकर विधायक मनोज यादव को भी इस समस्या से अवगत कराने का काम किया गया है विद्युत की सही आपूर्ति कराने को लेकर जब विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक पासवान,एस डी ओ मनीष कुमार पुछने पर बताया है की बांका ग्रीड खराब है , तैंतीस हजार में काम चल रहा है ,11 हजार में काम चल रहा है अन्य प्रकार के बहाने बाजी करते हुए विगत महानों से उपभोक्ताओं को वेकूफ बनाने का काम किया जा रहा है सभी पंचायतों के आमलोगों के द्वारा इस गर्मी में पूरे परेशान हो जाने पर आक्रोश में कहीं बड़ी घटना ना हो जय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here