

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्टर
लौरिया। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लौरिया पुलिस ने शनिवार रात कार्रवाई की। पुलिस ने 182.72 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि गोबरौरा पंचायत के मटियरिया गांव में उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब की एक बड़ी खेप लाई गई है। इस शराब की सप्लाई की तैयारी चल रही थी।सूचना मिलते ही नवनियुक्त थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मटियरिया गांव में छापेमारी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने मनीष गुप्ता के घर पर दबिश दी। वहां दो स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रखे गए 8 पीएम फ्रूटी टेट्रा पैक शराब के 720 पीस बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 129.60 लीटर है।इसके बाद घर के अंदर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टेज शराब की 79 बोतलें (29.62 लीटर) और किंगफिशर बीयर के 47 पीस (23.5 लीटर) कार्टन में छिपाकर रखे मिले। पुलिस ने कुल 182.72 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मटियरियागांव वार्ड संख्या-4 निवासी गोबर्धन गुप्ता और उनके 26 वर्षीय पुत्र मनीष गुप्ता के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अब शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।छापेमारी टीम में एसआई जैसल कुमार, पीएसआई सुग्रीव कुमार, पल्लवी कुमारी, अमिताभ कुमार नयन सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।










