वाल्मीकिनगर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने-नकदी समेत कागजात चोरी।

0
19

Spread the love

दिल्ली इलाज कराने गए परिवार की गैरमौजूदगी में वारदात, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन।

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के 3RD पुल विजयपुर स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर गहने, नकदी और जमीन संबंधी महत्वपूर्ण कागजात पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पीड़ित सुनील कुमार पाण्डेय ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरवा वार्ड संख्या-10 निवासी सुनील कुमार पाण्डेय 7 मई की सुबह करीब 9 बजे अपने पिता के साथ विजयपुर स्थित मकान पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि घर के आयरन गेट का सिकड़ टूटा हुआ है और ताला लटका हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर दोनों कमरों का सामान बिखरा पड़ा था तथा बक्सा और पेटी खुली हुई थी। घटना की जानकारी उन्होंने अपने बड़े भाई को फोन पर दी। बड़े भाई ने बताया कि वह 13 अप्रैल से अपने बच्चे के इलाज के लिए दिल्ली गए हुए हैं तथा घर में रखी पेटी और बैग में गहने, नकदी और जमीन संबंधी कागजात रखे हुए थे। जांच करने पर पेटी खुली मिली और बैग से सभी कीमती सामान गायब पाए गए। चोरी गए सामान में सोने की चैन, कान की बाली, महिला एवं पुरुष अंगूठी, नाक का खिल, ओम वाला लॉकेट, पायल, बिछिया, 12 हजार रुपये नकद और जमीन से जुड़े कागजात शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर वीडियो रिकॉर्डिंग की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस बाबत बाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here