राजस्व कर्मियों की लंबी हड़ताल समाप्त होने के बाद उन्होंने पुनः योगदान दिया।

0
32

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। बेतिया के लौरिया अंचल कार्यालय में 86 दिनों से ठप पड़ा कामकाज सोमवार को फिर से शुरू हो गया। राजस्व कर्मियों की लंबी हड़ताल समाप्त होने के बाद उन्होंने पुनः योगदान दिया और अपना कार्यभार संभाला। इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है।हड़ताल के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, रसीद कटान, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जैसी कई आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित थीं। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को अपने कार्यों के लिए कार्यालय पहुंचकर भी निराश लौटना पड़ता था। छात्रों, किसानों और अन्य जरूरतमंद लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।कर्मचारियों के वापस लौटने के बाद अंचल कार्यालय में एक बार फिर से गतिविधियां तेज हो गई हैं। लोगों के चेहरों पर राहत और उम्मीद साफ दिखाई दे रही है। नागरिकों का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद अब उनके लंबित कार्य पूरे होने की आशा जगी है।लौरिया अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ ने बताया कि अंचल में कार्यरत सभी राजस्व कर्मियों का योगदान ले लिया गया है। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।योगदान देने वाले राजस्व कर्मियों में मंतोष कुमार, दीपू कुमार, नितीश कुमार, वरुण कुमार चौधरी, नितेश कुमार, अजित कुमार, नवल किशोर दास और अनिल कुमार शामिल हैं। हड़ताल समाप्त होने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि अंचल कार्यालय में पहले की तरह नियमित रूप से कार्य होगा और महीनों से लंबित पड़ी फाइलों का शीघ्र निपटारा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here