चौतरवा में हॉस्पिटल संचालकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कागजात जमा करने का दिया गया अल्टीमेटम।

0
95

Spread the love

बगहा/चौतरवा। स्वास्थ्य विभाग ने चौतरवा क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों को उनके वैध दस्तावेज जमा करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा तक कागजात न जमा करने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रहे स्वास्थ्य संस्थानों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है। बगहा के चिकित्सा प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र में कई अस्पताल बिना पूर्ण पंजीकरण के मरीजों का इलाज कर रहे हैं, जो जन स्वास्थ्य के लिए खतरा है। अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी। सभी आवश्यक कागजात – जैसे डॉक्टरों की डिग्री, दवा लाइसेंस और अग्निशमन प्रमाण-पत्र, जैसे संबंधित कागजात जमा करने होंगे। बता दें कि मरीजों को अक्सर फर्जी क्लीनिकों में ठगे जाते हैं। यह अल्टीमेटम स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करेगा। विभाग ने अपील की है कि संचालक तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य कार्यालय में संपर्क करें। इस अभियान से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का मानक ऊंचा उठने की उम्मीद है, जिससे मरीजों को सुरक्षित और विश्वसनीय इलाज मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here