

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। खेसर थाना क्षेत्र एवं फुली डूमर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर रामपुर मुख्य सडक किनारे बेस कई आदिवासी टोला आज शराब तस्करी का जॉन बना हुआ है। जहां से फूललीडुमर प्रखंड शंभूगंज प्रखंड एंव अमरपुर प्रखंड के कई क्षेत्र में देसी महुआ शराब का तस्करी रातों-रात होते रहता है दोनों थाना की पुलिस इस ओर काफी सक्रिय रहते हुए भी शराब तस्करी अपने धंधे से बात नहीं आ रहे हैं। जबकि दर्जनों ऐसे शराब तस्करों को दोनों थाना के पुलिस शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए कानूनी प्रक्रिया कर जेल भेजने का कार्य किए हैं। इसके बावजूद भी इन शराब तस्करों में कानून का कोई भय नहीं है इसके साथ ही शराब पियक्कड़ों को भी दोनों थाना की पुलिस प्रतिदिन पदकर जुर्माना हेतु न्यायालय भेजने का काम करते हैं लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में शराब बिक्री का धंधा रुक नहीं रहा है। जहां एक और सरकार शराब कानून पर पूर्ण पाबंदी लगाते हुए पुलिस प्रशासन को हिदायत भी कर रही है लेकिन वही पुलिस प्रशासन शराब तस्करों के सामने पंगु बन चुका है स्थानीय कई लोगों का या मानना जरूर है कि शराब कानून निश्चित तौर पर एक बहुत बेहतरीन कार्य है लेकिन शराब तस्करों का इतनी मनमानी पड़ गई है कि कानून की धज्जियां उड़ा रही है स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि दोनों थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोई ऐसा गांव नहीं जहां की देसी महुआ शराब की बिक्री नहीं हो रही है वहीं स्थानीय प्रशासन इस बात को स्पष्ट बताने में मुकर रहे हैं पुलिस प्रशासन के द्वारा यह बताया जा रहा है कि छापामारी लगातार जारी है शराब तस्करों पर कोनी कार्यवाही भी लगातार जारी है।










