अवैध संबंध में बाधा बना पति, पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, गला दबाकर कर दी हत्या।

0
93

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। प्रखंड क्षेत्र के गोबरौरा पंचायत अंतर्गत मटियरिया बंगाली कॉलोनी में वैवाहिक विवाद और अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है।मृतक की पहचान स्वर्गीय अमूल चंद नामोदास के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार नामोदास के रूप में की गई है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया।पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी ने प्रारंभिक स्वीकारोक्ति में बताया कि उसने पति को पहले भोजन में नींद की दवा मिलाकर सुला दिया,

तत्पश्चात अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।परिजनों के अनुसार, दंपति के बीच पूर्व से ही विवाद की स्थिति बनी रहती थी। कुछ माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था। मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच हेतु फॉरेंसिक टीम की सहायता ली गई है। आरोपी को हिरासत में रखकर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here