शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
31

Spread the love

बगहा/चौतरवा। शराब तथा उसके कारोबारियों के विरुद्ध बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी के निर्देश के आलोक में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मझौवा में शराब के नशे धुत्त कुछ असामाजिक तत्व हंगामा कर रहे है। सूचना मिलते ही संजय कुमार गोंड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शराब के नशे में धुत्त तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए थाना लाया गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि कांड संख्या दर्ज करते हुए तीनों शराबी अशोक मांझी पिता जोगिंद्र मांझी ग्राम मझौवा थाना चौतरवा, तथा पंकज कुमार पिता रामजलन राय एवं अजय कुमार पिता विनोद राय दोनों ग्राम मसूरपुर थाना सराय जिला बैसली निवासी को न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here