भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की जनगणना के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ समाप्त।

0
24

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के प्रखंड फुल्लीडुमर अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव इटहरी फूललीडुमर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक चलने वाला प्रशिक्षण आज समाप्त हुआ जानकारी के अनुसार इस पर शिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के बैच संख्या 16 075 में 42 प्रगणक एवं 7 पर्यवेक्षक तथा वेद संख्या 16079 में 36 प्रगणक तथा 6 पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान फील्ड ट्रेनर ब्रजेश कुमार एवं प्रदीप कुमार तथा बैच संख्या 16079 में राजीव कुमार नंदन एवं निशिकांत शर्मा के द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया इस दौरान फील्ड ट्रेनर ब्रजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे चार बैच को और दिया जाना है जो 19 अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल और 24 अप्रैल को आयोजित की जाएगी प्रत्येक सत्र में दो-दो बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को जनगणना से संबंधित उनके कर्तव्य दायित्व एवं जनगणना के महत्व को बारकी से बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here