भीम आर्मी संगठनों के द्वारा प्रखंड अंतर्गत रैली निकालते हुए विभिन्न स्थलो पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाया गया।

0
17

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति के समीप एवं तस्वीर को देखते हुए बाबा साहेब का श्रधा पूर्वक जयंती मनाने का कार्य किया गया इस मौके पर बांका बेलहर मुख्य सड़क चेंगाखार,हथगढ,गोडा,धाबाबरन, शोभनीय पोखर नौगांय,के अलावे तेलिया मोड अम्बेडकर चौपाल पर भी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के प्रतीमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें जीवन के उपर प्रकाश डालने का काम किया गया।

इस मौके पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार दास , जितेंद्र दास , तुलसीदास, हरीकिशोर दास ,मैनेजर दास , विंदेश्वरी यादव, देवेन्द्रर यादव, राहुल रंजन, मुखिया विनय कुमार सिंह, सरपंच मोफील मंडल ,अमर कांत साह ,मुकेश थे इस , बच्ची दास , हेमन्त कुमार,के अलावे भी दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here