आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती के साथ साथ विधालय का वर्ष गांठ भी मनाया गया।

0
19

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर बाजार स्थित आवासीय मार्शल अकादमी खेसर में प्रत्येक वर्ष की भांजी इस वर्ष भी बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों के उपस्थिति में मनाया गया साथ ही इसी अवसर पर विद्यालय का वर्षगांठ भी मनाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए हुए संस्थान के प्राचार्य आचार्य रघुनंदन शास्त्री ने कहा की विधालय अपना 26 वर्ष पुरा करते हुए 27 वा वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

काफी परेशानियों का सामना करते हुए विधालय अपनी पहचान जिला स्तर पर बनाने का काम किया गया है ।कहा की निष्ठा और ईमानदारी से किये हुए कार्य सदा सफलीभूत होता है इस मौके पर विधालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रणव राज के द्वारा करने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here