

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस द्वारा गुप्त सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के तेलिया पहाड़ गांव से एक शराबी को गिरफ्तार करने में पुलिस सफलता पाई है। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि उक्त गिरफ्तार शराबी विनोद दास पिता पुरन दास के द्वारा शराब पिकर गांव में अन्य लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था। सुचना मिलते ही मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाने पर फुल्लीडुमर अस्पताल में जांच कराते हुए जूर्माना हेतु कानूनी कार्रवाई करते हुए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।










