15वो वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत सभी योजनाओं का निविदा के माध्यम से कराने को लेकर वीडियो ने किया पत्र जारी ।

0
48

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के फूललीडुमर प्रखंड के कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह के द्वारा जिला पंचायत राज पदाधिकारी बांका को एक पत्र जारी करते हुए पंचायत समिति फुली डूमर अंतर्गत 15 में वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत सभी योजनाओं का निविदा के माध्यम से करने को लेकर कहा गया है इन्होंने पत्र के माध्यम से 15 लाख से अधिक की राशि की योजनाओं को निविदा के माध्यम से करने का आदेश निर्गत किया है एवं 15 लाख से काम की योजनाओं को विभागीय रूप से करने का आदेश दिया है इन्होंने पत्र में यह भी दर्शाया है कि प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों द्वारा 9 फरवरी 2026 को एक आवेदन दिया गया था जिसमें अनुरोध किया गया था कि 15 लाख रुपए मात्र से कम राशि की योजनाओं में उन्हें अभिकर्ता नहीं बनाया जाए जिसके कारण पंचायत समिति फुली डूमर अंतर्गत 15वीं वित्त आयोग एवं सिस्टम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है इतना ही नहीं अनुरोध भी किया गया था कि 15 लख रुपए मात्र से कम राशि की योजनाओं को भी निविदा प्रक्रिया से करने की अनुमति प्रदान करने की कृपा की जाए इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह के द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी फुली डूमर उप विकास आयुक्त बांका एवं जिला पदाधिकारी महोदय बांका को सादर सुचना अर्थ पत्र समर्पित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here