गर्मियों का मौसम आते ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जल संकट गहराया लोगो में मची हा हा कार।

0
20

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत भितिया पंचायत, फुल्लीडुमर पंचायत, और दक्षिणी कोझी पंचायत अंतर्गत पहाड़ी इलाकों में जल स्तर काफी काफी दूर चले जाने के कारन कयी सरकारी मोटा हेड वाला चापानल दम तोड़ चुका है जिस कारन से पानी पिने को लेकर एक दुसरे का सहारा लेना मजबूरी बन गया है जानकारी हो की गोंडा मुख्य बाजार के मुखिया प्रकाश यादव,राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद अब्दुल कयूम अंसारी,राजद पंचायत अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव,डबलू यादव,बम बम यादव, दामोदर यादव,राज कुमार तांती ,हरी यादव, दिनेश यादव, भाजपा कार्यकर्ता राजेश गुप्ता, इसके अलावा भी अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि हरिजन आदिवासी उच्च विद्यालय गोंडा मैं आज कई माह से से सरकारी चापाकल मृतप्राय हो गया है जिसे देखने वाला कोई नहीं इन लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि इस संबंध में पीएचडी विभाग के संबंधित पदाधिकारी को जानकारी देने का काम किया गया है इसके बावजूद भी इस खराब चापाकल को ठीक करने के लिए विभाग से कोई मिस्त्री नहीं पहुंच रहे हैं विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं एवं शिक्षक गण पानी पीने के लिए मुख्य बाजार का सहारा लेना पड़ता है इन लोगों के द्वारा यह भी बताया गया कि दक्षिणी कोझी पंचायत में कई सरकारी चापाकल विगत कयी माह से खराब पड़ा हुआ है वर्णित नाम के द्वारा विभाग से या मांग की जा रही है एवं प्रखंड के आला अधिकारियों से मांग की जा रही है कि इस गर्मी के मौसम को देखते हुए अति शीघ्र खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने को लेकर ध्यान देने की कृपा की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here