

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। सचिव विहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार पटना के आदेश के आलोक में अगलगी की घटनाओं को रोक थाम राहत एवं बचाव से संबंधित विभिन्न प्रकार के जन जागरुकता कार्यक्रम करने को लेकर जिले के प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारीयों को निर्देशित किया गया था। इसके आलोक में आज सोमवार को प्रखंड के तीन पंचायतो में से केन्दुआर , बिछिया , और सांतपुर पंचायत में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक यह प्रचार प्रसार किया जायगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बि डी ओ अमीत प्रताप सिंह, सी डी पी ओ चंदन कुमार, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी शशी कुमार सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सनहा आलम , प्रखंड राज्स्व अधिकारी,सबो के संयुक्त रुप से हरा झंडा दिखा कर ई रिक्शा को रबाना करने का काम किया गया है।










