फुल्लीडुमर थाना की पुलिस द्वारा नगरडीह गांव से तीन अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

0
18

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव से कांड संख्या 616/2025 के अभियुक्त आशीष कुमार पिता रमेश यादव जो कई महीने से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर उक्त अभियुक्त को थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं सहायक थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं थाना क्षेत्र के रामचनडा गांव में एक महिला के साथ नगरडीह गांव के ही दो युवक द्वारा महादलित महिला के साथ आज सोमवार को छेड़छाड़ किया गया था। महिला एवं महिला के परिजन फूली डूमर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत लिखित आवेदन देते हुए नामजद करते हुए अभियुक्त बनाया गया। थानाध्यक्ष गुलशन कुमार के द्वारा आवेदन के साथ ही त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष गुलशन कुमार अपार थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत पी टी सी अमित पासवान एवं प्रमोद पासवान एवं पुलिस बल के सहयोग से नामजद अभियुक्त विकास यादव पिता अमीर यादव एवं छोटू यादव पिता त्रिवेणी यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। और कानूनी प्रक्रिया करते हुए बांका न्यायालय भेज देने का काम किया है। थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि रामचनडा गांव की महादलित टोला की महिला ने लिखित आवेदन देते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया करने का न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा इस तरह के अभियुक्त को कभी माफ नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here