जीवन ज्योति कोचिंग का जलवा, 10वीं बोर्ड में 46 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से रचा इतिहास, कोमल ने पाया जिला में 9वां स्थान।

0
37

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:-थाना क्षेत्र के टंकी बाजार स्थित जीवन ज्योति कोचिंग संस्थान ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। दसवीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में संस्थान के 61 छात्र-छात्राओं में से 46 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में कोमल कुमारी ने सबसे अधिक 95 प्रतिशत अंक (475 अंक) हासिल कर पूरे जिले में 9वां स्थान प्राप्त किया है। कोमल, बिसहा गांव निवासी साधु सहनी की पुत्री हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संस्थान के निदेशक आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से जीवन ज्योति कोचिंग संस्थान लगातार 10वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम दे रहा है।

उन्होंने कहा कि कोमल शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और उसकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उसने जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में प्रियांशु कुमार (460 अंक), दीपू कुमार (444 अंक), पूनम (437 अंक), सनी चौरसिया (435 अंक) और सांगली कुमारी (432 अंक) ने भी प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर निदेशक आशीष कुमार द्विवेदी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कोमल कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और संस्थान को देते हुए भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। संस्थान की इस सफलता से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here