संवेदक की लापरवाही के कारण अधर में लटका सरकार भवन, जांच की उठी मांग।

0
18

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के रजवाड़ा गांव में करोड़ों रुपए के लागत से बनने वाले सरकार भवन बरसों पूर्व संवेदक के लापरवाही से अधर में लटका हुआ है इस संबंध में रजवाड़ा गांव दौलतपुर गांव सिमरी कुंडा गांव मोहनपुर गांव आदि अन्य गांव के लोगो में से राम रंजन सिंह अजीत प्रसाद सिंह विवेकानंद सिंह विमल कुमार सिंह राजेंद्र प्रसाद सिंह हजारी मांझी महिपाल लाल मांक्षी कार्तिक यादव आदि अन्य लोगों के द्वारा यह बताया गया है कि रजवाड़ा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा बिहार सरकार के जमीन का अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए सरकार भवन बनाने को लेकर आदेश दिया गया था वही इस स्थल को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह के द्वारा पंचायत सरकार भवन बनाने को लेकर जिला पदाधिकारी बांका को प्रतिवेदन समर्पित किया गया था जिस आधार पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह अंचल अधिकारी मनोज कुमार एवं पूर्व के जिला पदाधिकारी बांका के द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया था इसी आधार पर यहां पर करोड़ों रुपया के लागत से बनने वाले सरकार भवन को लेकर आदेश पारित किया गया था इस आधार पर वर्षों से लटके सरकार भवन बनाने को लेकर कार्य प्रारंभ की गई जिसमें नीव की खुदाई करते हुए कुछ कार्य करते हुए संवेदक फरार हो गया है जिसके चलते पंचायत सरकार भवन राजवाड़ा में बनने वाले निर्माण कार्य आधार में लटका हुआ है इस संबंध में जब प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि किए गए कार्य के विरुद्ध में माफी पुस्तिका दर्ज होने के बाद भी संवेदक को राशि आवंटन नहीं हो पाई है जिसके कारण रजवाड़ा गांव में बनने वाले करोड़ों रुपए के लागत से सरकार भवन आधार में लटका हुआ है वही ग्रामीणों के द्वारा काफी अफसोस जाहिर करते हुए बताया गया कि इस कार्य में कहीं न कहीं संबंधित पदाधिकारी की लापरवाही बरती जा रही है वहीं ग्रामीण राम रंजन सिंह के द्वारा यह बताया गया इस सरकार भवन कार्य को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक एक आवेदन तैयार करते हुए जिला पदाधिकारी बांका को देने का कार्य किया जाएगा एवं लापरवाही बरतने वाले संवेदक एवं संबंधित लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की जाएगी एवं इसके साथ ही अधूरे पड़े पंचायत सरकार भवन को बनबाने को लेकर गुहार लगाईं जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here