बांके बिहारी अस्पताल खेसर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के द्वारा की गई जांच

0
16

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के अंतर्गत प्रखंड फुली डूमर में ग्राम पंचायत खेसर के खेसर मुख्य बाजार में स्तिथ बांके बिहारी अस्पताल का जिला पदाधिकारी बांका के आदेश के आलोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूली डूमर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह एवं सहायक चिकित्सक डॉक्टर चंदन कुमार एवं प्रधान लिपिक नीतीश कुमार के संयुक्त टीम के द्वारा गहन जांच की गई इस दौरान प्रभावित चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि लोक शिकायत से परिवाद प्राप्त हुआ था जिसके आलोक में सिविल सर्जन बांका के आदेश के आलोक में बांके बिहारी अस्पताल के सभी अभिलेखों का गहन जांच किया गया जांचो उपरांत पाया गया कि संस्थान में किसी भी प्रकार का कोई भी मरीज नहीं पाया गया एवं डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। वर्तमान में संचालक अशोक सिंह के द्वारा बताया गया कि चिकित्सक नहीं रहने के कारण से संस्थान को चालू नहीं किया जा रहा है इस दौरान प्रभारी द्वारा यह भी बताया गया कि अस्पताल का की गई जांच प्रतिवेदन संबंधित प्राधिकारी को समर्पित कर दी जाएगी आगे की कार्यवाही जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित पदाधिकारी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here