पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा प्रखंड प्रमुख के द्वारा किए गए योजनाओं में भारी गड़बड़ी करने को लेकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए वीडियो को दिया लिखित आवेदन।

0
96

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रमुख गौतम प्रकाश पर दो पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी फुली डूमर एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी फुली डूमर को लिखित आवेदन देते हुए प्रखंड प्रमुख के द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं प्रखंड मुख्यालय में किए गए कार्यों पर सवाल खड़ा करते हुए लिखित आवेदन देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है समिति सदस्य उत्तरी कोझी पंचायत के पुष्पा राय पति अनिल राय एवं दूसरा समिति सदस्य भारतीय देवी पंचायत कैथा के द्वारा लिखित आवेदन देते हुए चार योजनाओं की जांच उच्च स्तरीय स्तर पर करने की मांग की गई है। (१) प्रखंड फुल्लीडुमर के अस्पताल के शेड आधारित संरचना योजना प्राकलित राशि 1241500 योजना संख्या 23/2020/21(२) प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति कार्यालय के छत के ऊपर में पंचायत समिति कार्यालय भवन का निर्माण कार्य योजना संख्या 1/2020/21 प्राकिलीत रासी 15 लाख (३) अंबेडकर भवन में चल रहे प्रखंड कार्यालय एवं प्रमुख कार्यालय भवन का मरम्मती कार्य प्राकलित राशि 1372000 (४) प्रखंड मुख्यालय में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य योजना संख्या 3/2020/21 प्राकिलीत रासी 820000 इसके साथी प्रमुख के द्वारा अपने ही क्षेत्र राता पंचायत के उत्तरी क्षेत्र में किए गए सारी योजनाओं में भारी गड़बड़ी की गई है साथ ही पक्की योजनाओं में घटिया सामग्री का उपयोग करने को लेकर भी आरोप लगाया गया है इन तमाम योजनाओं की उच्च स्तरीय जांच को लेकर समिति सदस्यों द्वारा मोर्चा खोल दिया गया है एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को लिखित आवेदन देते हुए उच्च स्तरीय जांच करने को लेकर इस संबंध में वीडियो अमित प्रताप सिंह से जानकारी लेने पर बताया गया कि समिति सदस्य पुष्पा राय एवं भारतीय देवी के द्वारा प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश के खिलाफ में चार योजनाओं एवं प्रमुख के द्वारा अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों के विरुद्ध दिए गए आवेदन के आलोक में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है इस संबंध में दिए गए आवेदन के आलोक में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही को लेकर कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here