सीमा जागरण मंच की बैठक में ग्रामीणों के लिए फ्री मेडिकल कैंप, सामाजिक सरोकारों पर जोर।

0
45

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रविवार की शाम सीमा जागरण मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक तीन आरडी पुल चौक के समीप स्थित चंदेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें जिला इकाई के साथ-साथ शक्ति केंद्र के कई सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तापोश टैगोर ने की, जबकि संचालन पूर्णकालिक जिला महामंत्री गोविंद कुमार यादव ने किया। बैठक के दौरान संगठन के उद्देश्यों, आगामी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री गोविंद कुमार यादव ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा जागरण मंच का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, उसका प्रचार-प्रसार और समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने बताया कि यह संगठन सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें संगठित कर मजबूत सामाजिक संरचना तैयार करने का कार्य कर रहा है। बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए बताया गया कि आगामी 11 अप्रैल को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मेडिकल कैंप का आयोजन वनवासी कल्याण आश्रम एवं अन्य सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर किया जाएगा। इस शिविर में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच और दवाइयों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सीधा लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष तापोश टैगोर ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में पांच स्थानों पर ऐसे चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बैठक के दौरान सीमावर्ती आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई। इस संदर्भ में महामंत्री ने सभी सदस्यों को सतर्क रहने और ऐसे मामलों की जानकारी एकत्र कर संगठन के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस बैठक में संयोजक बबलू कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, संपर्क प्रमुख प्रेम कुमार, मंत्री संजय कुमार यादव, शक्ति केंद्र अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शेखर सुमन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here