



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर के ग्राम पंचायत पथडडा के घुठियारा गांव गांव में शुक्रवार को फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह विहार राज्य के जिला परिषद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर के द्वारा 15 वीं वित्त आयोग से 8,89,700 रासी के लागत से शिला बोंड लगाते हुए ग्रामिनो के काफी उपस्थित में उद्घाटन करने का काम किया गया है ।इस मोके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जीप सदस्य ने कहा की पक्की नाला का निर्माण को लेकर घुठियारा गांव के लोगों के द्वारा बराबर अपनी मांगों को रखने का का किया करता था क्षेत्र के जीप सदस्य होने के नाते मेरा कर्तव्य भी होता था जनसमस्याओं को सुनना और निजात दिलाना गांव में बहुत पूर्व से जल जमाव की समस्या थी जिस कारन से गांव में गंदगी फैल जाता था और काफी बदबु होता था अब उन सारी समस्याओं का निदान कर दिया गया है ।कहा की क्षेत्र के अंतर्गत प्रत्येक गांव में नाली निर्माण हो गली का निर्माण हो या पी सी सी सडक निर्माण सहीत बुनीयादी सुख सुविधाओ को पहुंचाने को लेकर गंभीर रहता हुं।साथ ही यह भी कहा की अन्य क्षेत्रों में भी जल्द ही निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाएंगे।इस मोके पर डाक्टर विरेन्द्र यादव , पप्पू कुमार ,राजेश सिंह उदय यादव , बृंदावन दास , वार्ड सदस्य सोनिया देवी, सीताराम सिंह, सुरेश प्रसाद सुधांशु,दीपक यादव , कन्हैया यादव ,अरुण यादव , अजीत कुमार,अमासी चौधरी,इसके साथ ही गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोग उद्घाटन के मोटे पर मौजूद थे।










