



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में आज शुक्रवार को 32 महिलाओं और दो पुरुषो का सफल बंधिया करन आपरेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी डाक्टर संजीव कुमार सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट के डाक्टर श्याम सुंदर दास के द्वारा किया गया किया गया है ।इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने यह भी बताया कि इस अस्पताल में बिते साल दिसंबर माह में भी 10 पुरषों का तथा जनवरी 26 में भी 12 पुरुषों का बंधिया करन आपरेशन किया गया था इस आपरेशन कार्य में इस अस्पताल के ए एन एम के अलावे बि सी एम् रोहित कुमार , प्रबंधक विकास कुमार, जी एन एम लोकेश मिना के द्वारा भी सहयोगी के रुप में कार्य करने का भी का म किया गया है ।साथ ही यह भी बताया गया की इन तमाम आपरेशन कर्मियों को संस्थान से निशुल्क दवाई भी दिया जा रहा है। 24 घंटा के बाद ही सारे आपरेशन कर्मियों को जांच करते हुए अस्पताल से छुट्टी करते हुए सरकारी एम्बुलेंस से सभी को अपने अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचानें का कार्य किया जायेगा साथ ही संबंधित सभी ए एन एम एवं आशा को यह निर्देश दिया गया है कि सभी पर नजर बनाए रखना है किसी प्रकार की कठिनाइयां होने पर प्रभारी को या प्रबंधक को सुचना देने का काम किया जाय ताकी समय पर समुचित इलाज की व्यवस्था की जा सके ।










