बारात में गाना बजाने को लेकर चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल।

0
268



Spread the love

बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत चौक के समीप एक बारात के दौरान गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि बृजेश कुमार दास अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने बारात में पहुंचे थे। इसी दौरान गाना बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय धर्मपुर पूर्वी चंपारण श्रीपुर के शिक्षक दिवाकर दास के पुत्र बृजेश कुमार दास बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बृजेश कुमार दास लगभग 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल मझौलिया थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।इस संबंध में मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here