इंटरमीडिएट की परीक्षा में 8 छात्र रहे अनुपस्थित।

0
33



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा प्लस टू उच्च विद्यालय बाला देव इटहरी फूललीडुमर में प्रथम पाली गणित विषय में कल 375 छात्र में से 367 छात्र परीक्षा में शामिल हुए आठ छात्र अनुपस्थित बताया गया है। वहीं द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र विषय में कुल 295 छात्र में से 286 उपस्थित बताया गया 09 छात्र अनुपस्थित रहा इस केंद्र पर आज के परिक्षा में निरीक्षण को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय यादव ,जिला नोडल पदाधिकारी अमित कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मऩोज प्रभाकर फुल्लीडुमर केंद्र पर पहुंचे हुए थे इस बात की जानकारी +2 उच्य विधालय बाला देव ईटहरी फुल्लीडुमर के केंद्राधीक्षक राजीव कुमार नंदन ने बताया है इन्होने यह भी बताया कि सहयोगी के रुप में उप केंद्राधीक्षक प्रदीप कुमार एवं सहायक केंद्राधीक्षक के रुप में ब्रजेश कुमार परीक्षा का संचालन के रुप में कार्य कर रहे हैं।जब की +2 उच्य विधालय खेसर के केंद्राधीक्षक शरद चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया की प्रथम पाली गणित विषय में कुल 192 में से 192 छात्रा उपस्थित बताया गया वहीं दुसरी पाली राजनीति शास्त्र में कुल 176 छात्रा में से 173 छात्रा उपस्थित हुए 03 छात्रा अनुपस्थिति बताया गया केंद्राधीक्षक ने यह भी बताया की केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी खेसर थाना के अपर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर,के साथ साथ महिला पुलिस पदाधिकारी शोमा देवी महिला पुलिस बल के साथ पुरुष पुलिस बल तैनात थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here