मझौलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, गन्ना लदे डोजर से कुचलकर 16 वर्षीय युवक की मौत।

0
955



Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज के समीप एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 16 वर्षीय साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गन्ना लदा एक डोजर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे साइकिल से जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान भानाचक वार्ड 13 गांव निवासी बुधाई महतो के 16 वर्षीय पुत्र मिठू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह साइकिल से अपने घर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।


हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने प्रशासन से गन्ना ढुलाई में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here