



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। प्रखंड जद यू कार्यालय लेटबरन में आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 शनिवार को प्रदेश जद यू संगठन के सचिव सह बेलहर विधानसभा के संगठन प्रभारी संजीव कुमार के उपस्थित में प्रखंड फुल्लीडुमर के जदयू कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद तांती के अध्यक्ष्ता में जदयू का सदस्यता अभियान शुरू करने को लेकर बैठक आयोजित करते हुए। सदस्य बनाने को लेकर कार्य किया गया। इस मौके पर विवेकानन्द तांती के द्वारा प्रारंभ में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही सभी पंचायत अध्यक्ष को सदस्यता रसिद देते हुए समय सिमा के अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाते हुए रसीद का अधकटटी एवं रासी सहित प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष के पास जमा कर देने का निर्णय लिया गया है। ताकी समय पर प्रदेश कार्यालय में बनाए गए सदस्यो की सुची जमा हो सके इस मौके पर बेलसर विधानसभा संगठन प्रभारी सह जद यू प्रदेश संगठन सचिव संजीव कुमार, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद तांती, संजय मंडल, त्रिलोकी महतो, ब्रजेश कुमार, राजेश सिंह, हेमंत कुमार, सुभाष चन्द सिंह, रामकृष्ण मंडल, प्रमोद दास, पंकज यादव, दयाशंकर सिंह, भुमेशर राय, साथ ही संगठन ढेर सारे साथी आज के इस अभियान में मैजूद थे।










