



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत बेलहर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक मनोज यादव का फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय प्लस टू उच्च विद्यालय बालादेव ईटहरी फुल्लीडुमर में 14 नवंबर को भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह एन डी ए कार्य कर्ताओं के द्वारा मनाया जायेगा इसके सफलता को लेकर आज शुक्रवार को माता थाना दुर्गा मंदिर के प्रांगण में प्रखंड जद यूं अध्यक्ष विवेकानंद तांती के अध्यक्ष्ता में पूरे प्रखंड के एन डी ए कार्य कर्ताओं का एक बैठक आयोजित हुई।बैठक के संचालक भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुजा नंद अनुज के द्वारा करते हुए बताया गया की प्लस टू उच्च विद्यालय बालादेव ईटहरी फुल्लीडुमर में 14 नवंबर रविवार को भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह कार्य क्रम का रुपरेखा तैयार करने को लेकर बैठक में लिए गए निर्णय में भव्य तोरण द्वार, कार्य क्रम स्थल का फुलों के द्वारा सजावट , समुचित रौशनी के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र, बैंड बाजा, गुलदस्ता, फुलों का माला, कार्य क्रम में आने बालों सम्मानित लोगों एवं कार्यकर्ता के बैठने की सैकड़ों कुर्सी, अभिनंदन पत्र ,इसके साथ ही इन सारी व्यवस्थाएं में खर्च पर गहराई से चर्चा की गयी बैठक में उपस्थित साथियों द्वारा अपना अपना विचार व्यक्त किया।इस मौके पर जद यू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानन्द तांती,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अनुजा नंद अनुज,संजय मंडल, अनंत साह,संजय मांझी,बाराती मंडल,सुभित यादव ,प्रणव कुमार मंडल, राहुल कुमार साह,राजेश यादव ,लोक नाथ यादव, बिंदेश्वरी यादव,ब्रजेश कुमार, मनोज सिंह , चन्द्रशेखर कुमार ,पवन कुमार सिंह ,मुकेश सिंह , सुभाष चंद्र सिंह, चतुरानन यादव , लड्डु सोरेन,नेवालाल यादव,अमन सिंह पंचानंन्द ,त्रिलोकी महतो,बंटी सिंह,निरंजन यादव,कुणाल भगत,इसके साथ ही अन्य कार्यकरता गण उपस्थित थे।










