



जिला व्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- उत्तर प्रदेश के छात्रों का दल वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भ्रमण किया। छात्रों का दल वाल्मीकिनगर पहुंचा और यहां सैलानी बन कर पर्यटन किया। उन्होंने पैदल घूमकर जंगल के चप्पे चप्पे को देखा। यही नहीं जंगल में एक स्थान पर अचानक भालू के सामने आ जाने पर होनहार सहम गए। भालू के सामने आने पर बच्चों को अचरज हुआ। विद्यालय परिवार की तरफ से कराए गए इस भ्रमण को सभी बच्चों ने सराहा। उत्साहित बच्चों ने जंगल में कई जगह सेल्फी भी ली।इस दौरान स्कूली बच्चों को वीटीआर का भ्रमण कराया गया और वन्य प्राणियों और वनों के महत्व को बताया गया। इस दौरान वन परिक्षेत्र में बच्चों को पैदल घुमाया गया और बच्चों को वनों को प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। वन भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने भालू ,हिरण, बंदर, मोर, जंगली मूर्गा आदि को खुले में विचरण करते देखा। उन्होंने विभिन्न पेड़-पौधे और वन्यप्राणियों के पगमार्क भी देखे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वन्यप्राणी संरक्षण और वन का मानव जीवन में क्या महत्व है। इसके बारे में बताया गया। उनको वीटीआर में वन्यप्राणी कैसे विचरण करते हैं। बफर और कोर एरिया क्या होता है? इसके बारे में जानकारी दी गई।










