कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर किया गया पौधा रोपण।

0
149

Spread the love

प्रगाश इकोलॉजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन द्वारा गंडक नदी के किनारे विभिन्न जगहों पर की किया गया पौधारोपण

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:-कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रकाश इकोलॉजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन द्वारा पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने व जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रकृति प्रेमियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अभियान में प्रकृति प्रेमी प्रेम कुमार, अनुराग कुमार, संजय यादव बाबा भोला दास सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस बाबत प्रकाश इकोलॉजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन के सदस्य व प्रकृति प्रेमी मनोज कुमार ने बताया कि आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु नारायणी के संगम तट पर डुबकी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन सनातन धर्म के लिए बहुत बड़ा दिन है। इस मौके पर पौधारोपण करना मानव व प्रकृति को बचाने के लिए एक कदम आगे बढ़ाना है। फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण के लिए स्थानीय लोगों को जागरुक भी किया गया। इस अभियान में वन विभाग के कर्मी भी शामिल हुए थे। प्रेम कुमार ने कहा कि पेड़ पौधों का क्षय होना प्रकृति के लिए हानिकारक है। पेड़ पौधों को काटने की वजह से बारिश ना होने की समस्या बढ़ गई है। इस साल प्रत्येक साल की अपेक्षा बहुत कम बारिश हुई है जिसका मुख्य कारण है पेड़ों की कटाई करना। इससे हमें बचाना होगा, और पौधारोपण के लिए आगे आना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here