




अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के भेड़िहारी कॉलोनी में संचालित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सोमवार की सुबह छात्र-छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं शामिल हुई। रैली के बाबत प्रधानाचार्य धनंजय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश के आलोक में विद्यालय से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूकता फैलाने का आदेश प्राप्त है। जिसके आलोक में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय से सटे क्षेत्र में लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। “हर नागरिक का यह संस्कार, मतदान का हमारा अधिकार” स्लोगन के साथ इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।