




जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- गोनौली वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने गश्ती के क्रम में गुल्ली के साथ एक वन अपराधी हरिलाल महतो पिता- माया महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत गौनौली रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गश्ती पर निकली थी। उसी क्रम में कक्ष संख्या टी 31 में एक व्यक्ति अवैध पातन कर गुल्ली तैयार कर रहा था। जिसे वन कर्मियों की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल से गुल्ली एवं एक हाथ आरा भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोनौली गांव का निवासी है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है। मौके पर वनकर्मी प्रकाश यादव, अभय कुमार मौजूद रहे।