वन विभाग ने किया पौधरोपण सेवा पर्व-पखवाड़ा अभियान के तहत दिया प्राकृतिक संतुलन का संदेश।

0
108



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के गोनौली रेंज में वन विभाग द्वारा ‘सेवा पर्व-पखवाड़ा’ अभियान के तहत एक बृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पौधारोपण कार्यक्रम रेंजर राजकुमार पासवान के निर्देशन में किया गया।रेंजर ने अपने संबोधन में वृक्षों को जीवन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि हर साल प्राकृतिक आपदाओं में बड़ी संख्या में पेड़ नष्ट हो जाते हैं, इसलिए हमें धरती को हरा-भरा रखने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए।
सार्वजनिक स्थलों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है, ताकि प्राकृतिक संतुलन को बरकरार रखा जा सके। जंगलों के कटाव तथा जंगलों में आगजनी के चलते पेड़ पौधों का बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है।

जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या तथा खतरा इस धरती पर मंडराने लगा है और अगर यूं ही यह सब चलता रहा तो मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा और लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाएंगे तथा स्वच्छ हवा को भी हम लोग तरस जाएंगे लिहाजा हम सबको पेड़ पौधों जंगलों का अस्तित्व बचाने के साथ-साथ अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। जिससे कि धरती पर हरियाली कायम रहे और लोग स्वच्छ वातावरण में सांस लेकर जी सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here