शारदीय नवरात्र महोत्सव संपन्न, धार्मिक महोत्सव ने मंदिरों और देवी स्थलों को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

0
76



Spread the love

बारिश भी न तोड़ सकी हौसला, जगह-जगह यज्ञ और विशेष पूजा का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। हालांकि बुधवार की रात्रि शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने गुरुवार सुबह तक रंग में भंग डाला बावजूद इसके भक्तों के उत्साह को बारिश भी न तोड़ सकी। हौसला महोत्सव के 10वें दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना पूरे वैदिक विधि-विधान से की गई। नरदेवी मंदिर सहित सभी पूजा पंडालों में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। यहां सुबह से देर शाम तक मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में लगकर माता के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने पूरे उत्साह से मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया ।

10 दिनों तक चले इस धार्मिक महोत्सव ने मंदिरों और देवी स्थलों को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया। ऐसी मान्यता है कि लंका पर आक्रमण से पूर्व भगवान श्रीराम ने ही समुद्र किनारे सबसे पहले शारदीय नवरात्रि की पूजा करते हुए मां आदि शक्ति से युद्ध में विजय श्री का आशीर्वाद मांगा था। इस दौरान आश्विन माह का समय था और प्रभु श्रीराम द्वारा लगातार नौ दिन मां दुर्गा की पूजा की गयी थी। इसी के फलस्वरुप उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त की थी। नवरात्र के इसी पौराणिक महत्व को देखते हुए शारदीय नवरात्र के नाम से जाने जाने वाले इस पर्व को मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र का त्योहार हर साल अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here