होली त्यौहार में हुआ रंग में भंग एक पक्ष के जख्मी दूसरे पक्ष के आधा दर्जन बने नामजद अभियुक्त ।

0
20

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के बांका थाना क्षेत्र के अल्हानी गांव में बुधवार होली त्यौहार के संध्या करीब लगभग 7/30 बजे रंग में भंग हो गया और मामला बांका थाना पहुंच गया घटना इस तरह है की फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत बांका थाना क्षेत्र के गोंडा (धन्नीडीह) गांव निवासी बबलू कुमार यादव बुधवार को बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलहानी गांव अपना ससुराल विभिषण यादव के घर जा रहा था इसी बिच गांव प्रवेश करते ही गांव के हुड़दंग होली बालों के बिच रात्रि के करीबन 7/30 बजे फस गये गांव के युवाओं के द्वारा बबलू यादव को रोक कर रंगों से नहलाते हुए बदन में पहने कपड़े को फ़ाड़ डाला खींच तीर के दौरान मामला बिगड़ गया तब तक इसकी सुचना बबलू यादव के ससुराल बाले को जानकारी हो गयी इसी बिच बबलू यादव के साला ओलहानी गांव निवासी सुनील कुमार यादव पिता विभिषण यादव घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के प्रयास कर ही रहे थे की हुड़दंग होली बालों के युवा जत्था सुनील कुमार यादव से उलझ गया और मार पिट कर डाला जिससे सुनील कुमार यादव भी बुरी तरह से जख्मी हो गए शरीर पर कमी जगहों पर जाम के साथ साथ सर फट गया। घटना की जानकारी जख्मी के परीजनो के द्वारा बांका थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार को देने का काम किया गया तब तक काफी रात वित चुका था गुरुवार को सुबह जख्मी सुनील कुमार यादव पिता विभिषण यादव बांका थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देते हुए आधा दर्जन लोगों को अभिव्यक्त बनाने का काम किया गया है 1/आलोक कुमार,2/अनिल कुमार, 3/सुनील यादव ,4/सिंनटु कुमार ,5/पिंनटु कुमार ,6/अनिस कुमार आवेदक के द्वारा आवेदन में दरसाया गया है। की मार पिट के दौरान पैकेट से 15000 रुपये छिन लिया साथ ही गले से सोने का चैन एवं हाथ में पहने चैन भी खिंच लिया गया है। साथ ही लोहे के रड से हमला जान मारने के नियत से हमला करते हुए सर को फोड़ दिया गया जख्मी का इलाज सदर अस्पताल बांका भेज कर कराया गया है। थाना अध्यक्ष बांका के द्वारा बताया गया है की ओलहानी गांव निवासी सुनील कुमार यादव के द्वारा गुरुवार को होली के दिन मार पिट संबंध को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवेदन के आलोक में आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here