दुर्गा पूजा हमे शक्ति साहस और विजय का संदेश देती है :- अध्यक्ष बसंत कुमार उर्फ विक्की

0
126



Spread the love

कहां दुर्गा पूजा हमे शक्ति साहस और विजय का संदेश देती है।

बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के शेख मझरिया में आयोजित दुर्गा पूजा के सप्तमी तिथि को आजाद समाज पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार उर्फ विक्की ने ज्ञान मंच का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव के बुद्धिजीवी वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों की भारी उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम का आयोजन गांव जन सहयोग द्वारा किया गया था, जिनका उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। ज्ञान मंच का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना, युवाओं को रचनात्मक दिशा देना और समाज में समानता तथा बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है। उद्घाटन समारोह के दौरान बसंत कुमार ने मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “ज्ञान किसी जाति, धर्म या वर्ग की बपौती नहीं है। यह हर इंसान का अधिकार है और हम सभी का कर्तव्य है कि हम इस अधिकार को सब तक पहुँचाने का प्रयास करें।उन्होंने आगे कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है।

आज के युवा अगर जागरूक होंगे, शिक्षित होंगे, तभी एक बेहतर समाज की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान मंच न केवल एक पुस्तकालय के रूप में काम करेगा, बल्कि यह एक ऐसा केंद्र बनेगा जहां विचारों का आदान-प्रदान होगा, बच्चों को मार्गदर्शन मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी तकनीकी और सामाजिक जानकारी से जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम में उन्होंने दुर्गा पूजा की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक आंदोलन की तरह है, जो हमें शक्ति, साहस और विजय का संदेश देती है। मां दुर्गा नौ रूपों में प्रकट होकर अन्याय, अधर्म और अत्याचार का अंत करती हैं। यह पर्व हमें सिखाता है कि अगर हमारी नीयत सही है और इरादे मजबूत हैं, तो किसी भी बुराई से लड़ा जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे दुर्गा के रूप से प्रेरणा लें उनके अंदर की शक्ति को पहचानें, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। इस अवसर पर मंच का संचालन पूजा समिति के अध्यक्ष भरत राज ने किया। तथा उन्होंने आगंतुक सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। और कहा कि इस तरह का पूजा पाठ गांव के विकास की दिशा में एक अहम कदम हैं।


कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर आचार्य विपुल तिवारी शास्त्री,
पूजा समिति के उपाध्यक्ष शंभू गुप्ता, सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पंच रामदेव प्रसाद, अनिल कुमार ,राजू कुमार,
सुनील कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद ,नारायण मिश्रा, रामसूरत पासवान, कन्हैया कुमार ,विकास कुमार कुशवाहा ,मनोज मिश्रा, लाल सहनी, चंदेश्वर प्रसाद, दिलीप कुमार कुशवाहा, अताउल्लाह आलम, डॉ.सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here