




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। प्रखंड सभागार फुल्लीडुमर में शनिवार को प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी के अध्यक्ष्ता में बैठक आयोजित की गयी जिसमें सभी सदस्यों के अलावे कुछ विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।इस मोटे पर बैठक में उपस्थित बिस सूत्री सदस्यो के द्वारा विभागवार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से ली गयी ।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा की प्रखंड एवं अंचल में दलालों का भरमार हो गया है राजस्व कर्मचारी के पास भी कयी दलाल बैठते हैं और रैयतों का दोहन करते हैं ।साथ ही बैठक में पंचायत राज पदाधिकारी पर प्रमुख गौतम प्रकाश के अलावे अन्य सदस्यों ने कयी गंभीर आरोप लगाया गया।
वहीं बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दलालों एवं विचोलियो पर कड़ी कार्रवाई की जायगी अगर किसी रैयतों के द्वारा आवेदन प्राप्त हो गया तो मोके पर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ,उप प्रमुख वेणी शंकर यादव, 20 सूत्री सदस्य संजय मंडल,संजय मांझी, दीपक कुमार, राज कुमारी देवी , विकास कुमार मंडल,रानी महकम कुमारी , रजनीश कुमार सिंह ,नेवालाल यादव , नीतीश कुमार संजय तांती ,सोनी देवी , पदाधिकारी गनों में अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी चंदन कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सना आलम , प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार विधुत कनीय अभियंता अभिषेक पासवान, प्रखंड प्रधान लिपिक राज कुमार सहीत लोग उपस्थित थे।