इंडो-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर समेत सभी बीओपी पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त।

0
108



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर इंडो-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर समेत सभी बीओपी पर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। साथ ही सीमा के खुले क्षेत्र में स्थानीय पुलिस से समन्यव स्थापित कर पेट्रोलिंग की जा रही है। भारतीय क्षेत्र से सटे इलाकों में सशस्त्र सीमा बल ने हाई अलर्ट घोषित किया है। इसको लेकर 21वीं बटालियन के अधिकारी व जवान तथा सीमावर्ती थाने की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा व आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है।

सीमावर्ती क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीमा पार से आवाजाही करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। खासकर संदग्धि दिखने वाले व्यक्ति व सामानों की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं नेपाल से आने और जाने वाले हर एक व्यक्तियों और उनके सामानों की सघन जांच तथा पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है।गृहमंत्री अमित शाह आज कुमारबाग में आ रहे हैं। वें यहां इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। संवाद कार्यक्रम में सारण व चंपारण प्रमंडल के करीब 10 संगठन जिला के 294 कार्यकर्ता भाग लेंगे। गृह मंत्री के साथ आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में 10 संगठन जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें सारण व चंपारण प्रमंडल के सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व सांसद, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व विधान परिषद सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय सह प्रभारी, जिला कोर कमेटी, जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा विस्तारक इस बैठक में शामिल होंगे।

2:45 बजे पहुंचेंगे कुमारबाग

जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह सेना के हेलीकॉप्टर से कुमारबाग आएंगे। वें 2:30 बजे पटना से उड़ान भरेंगे। 2:45 बजे कुमारबाग पहुंचेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में तीन बजे से बैठक शुरू होगी। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के बाद चार बजे वें प्रस्थान कर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here