सीएम के आगमन से वाल्मीकिनगर की बदलेगी तस्वीर, जीवन स्तर में होगा सुधार।

0
169



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह 10.42 बजे वाल्मीकिनगर पहुंचे। यहां वह कुल 141.69 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। जीविका दीदी तथा थारू महिलाओं के हस्तनिर्मित सामान के साथ अन्य विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया। 16 मिनट बाद सुबह 11.20 मिनट पर हेलीकाप्टर से बेतिया के लिए निकल गए।वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह एवं जदयू के जिलाध्यक्ष सह एमएलसी भीष्म सहनी ने वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद नीतीश कुमार सीधे लव कुश पार्क के शिलान्यास स्थल गए।

यह पार्क 51.54 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। जो पर्यटन एवं मनोरंजन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।  इसके बाद मुख्यमंत्री कन्वेंशन सेंटर पहुंचें। जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से सीधा संवाद भी किया और सरकारी योजनाओं के प्रभाव और क्रियान्वयन की जानकारी ली।

योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, आधारभूत संरचना और पर्यटन को मिलेगा बल

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वाल्मीकि नगर के दौरे में लगभग 1100 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए हजारों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जुटी रही और तालियों व नारों से उनका जोरदार स्वागत किया।

सीएम ने जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए उनकी सराहना की और कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दी है।

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।

सिर्फ 42 मिनट के इस दौरे में मुख्यमंत्री ने विकास की कई नींव रखीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वाल्मीकिनगर के लोगों ने उम्मीद जताई कि योजनाओं के पूरा होने से वाल्मीकिनगर की तस्वीर बदलेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा। लव-कुश पार्क का निर्माण आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जो बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क में वॉल पार्किंग, केंद्रीय फव्वारा, पर्याप्त पार्किंग स्थल, पर्यटन सुविधा भवन और खूबसूरत लव-कुश वाटिका का निर्माण किया जाएगा।छोटे बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार किड्स प्ले ज़ोन तैयार किए जाएंगे-3 साल तक के बच्चों और 9 साल तक के बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र होगा। वहीं, युवाओं के लिए 18 वर्ष से ऊपर का खेल क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ग्लास टावर, सेंट्रल प्लाज़ा और मनोरंजन की अन्य सुविधाएं भी पार्क में विकसित की जाएंगी। पार्क के तैयार होने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन और खेल की बेहतरीन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here