वाल्मीकि नगर में जनसुराज पार्टी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर लोगों से संपर्क किया।।पारिवारिक लाभ कार्ड की जानकारी दी।

0
124



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में भावी विधायक प्रत्याशी दृग नारायण प्रसाद के नेतृत्व में जनसंपर्क यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने पारिवारिक लाभकार्ड की जानकारी दी और प्रशांत किशोर के विचारों से लोगों को अवगत कराया। यात्रा में दर्जनों बाइक और चार पहिया वाहन शामिल थे। इस यात्रा की खास बात यह रही कि पार्टी में उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने वाले सभी प्रत्याशियों ने मिलकर इसका संचालन किया। इस बाबत भावी प्रत्याशी दृग नारायण प्रसाद ने बताया कि यह यात्रा संभावित उम्मीदवारों के नेतृत्व में निकाली गई है, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना और पार्टी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।

‘परिवार लाभ कार्ड’ की दी जानकारी

इसके अतिरिक्त, उन्होंने ‘परिवार लाभकार्ड’ के बारे में जानकारी दी। जन सुराज द्वारा बनाए जा रहे इस कार्ड का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को सीधा लाभ पहुंचाना है। यह कार्ड भविष्य में आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस दौरान पार्टी नेताओं ने लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान जनसुराज की टीम कई गांव का भ्रमण करते हुए लोगों से मिला और पार्टी व प्रशांत किशोर के विचारों को उन तक पहुंचाया। इस अवसर पर जन सुराज पार्टी के नेता जन संपर्क अभियान चलाकर अपने अपने बच्चों के भविष्य की चिंता कर जन सुराज पार्टी से जुड़ने की अपील की। इस दौरान गाँव-गाँव में लोगों ने जन सुराज पार्टी के नेता व कार्यकर्ता का स्वागत किया गया। जन सुराज पार्टी की ओर से पार्टी के नीति सिद्धांतो से जनता को रूबरू कराने के उद्देश्य से यह बदलाव यात्रा निकाली गयी। लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा व सुरक्षा की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार को बदलना है तो बात सिर्फ विकास की नहीं, विश्वास की होनी चाहिए। यह यात्रा पद के लिए नहीं, बल्कि परिवर्तन के लिए है। एक ऐसा बदलाव जिसमें हर पंचायत, हर घर की भागीदारी हो। बिहार बदलाव यात्रा का उद्देश्य है। हर गांव और पंचायत में जाकर आम जनता से संवाद स्थापित करना है ,उनकी समस्याओं को सुनना, एक नया जनआधारित विकास मॉडल तैयार करना है।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की संभावित समय सीमा नजदीक आते ही सभी दलों की सक्रियता बढ़ गई है।

एक तरफ जहां विरोधी दल एक-दूसरे की कमजोरियों को उजागर कर रहे हैं, वहीं जन सुराज के कार्यकर्ता अपनी उपलब्धियों और संकल्पों को जनता के बीच रखकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। वे जनता के बीच बदलाव का संदेश पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूत नींव मिलेगी। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव तक गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करने का भरोसा दिलाया। वे बिहार बदलाव यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में युवाओं का रुझान जन सुराज की ओर बढ़ रहा है। पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में परिवर्तन के लिए पार्टी जनजागरण अभियान चला रही है। ग्रामीणों को प्रशांत किशोर के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की संभावनाओं के बारे में बताया जा रहा है। पार्टी के संभावित प्रत्याशियों ने लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुशासन पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर धनेश्वर यादव, सुनील कुमार गुप्ता, अरविंद उरांव, सत्यनारायण काजी, सुधा मिश्रा, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, गौरीशंकर प्रसाद, सफीउल्लाह अंसारी, राजेश कुमार शर्मा समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here