मूसलाधार बारिश से किसानों को राहत, फसल को मिली अमृत वर्षा।

0
200



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। बुधवार की दोपहर अचानक बदले मौसम ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। तेज हवा के साथ आई मूसलाधार बारिश से धान के फसलों को अमृत वर्षा मिली है। नेपाल से लेकर भारतीय सीमा में लगभग 15 दिनों के बाद मूसलाधार बारिश हुई है। इस बाबत मौसम विभाग केंद्र बाल्मीकि नगर के पर्यवेक्षक सुधांशु कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में भी गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है। तेज आंधी के साथ होने वाले बारिश में घरों से बाहर ना निकलें। कृषि वैज्ञानिक डॉ विनय सिंह ने बताया कि यह बारिश किसानों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। धान के खेतों में दरारें पड़ने लगी थी। अब धान के फसलों को काफी लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here