गुल्ली के साथ एक वन अपराधी गिरफ्तार, दो फरार।

0
334



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र के वन कर्मियों ने गश्ती के क्रम में तीन अदद सखुआ की गुल्ली के साथ एक वन अपराधी बिरजू महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर अमित कुमार ने बताया कि वन कर्मियों की टीम गश्ती पर निकली थी। उसी क्रम में कक्ष संख्या टी 33 में एक युवक सखुआ का पेड़ काट गुल्ली तैयार कर रहा था। जिसे वन कर्मियों की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थल से तीन अदद गुल्ली एवं एक हाथ आरा भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के संतपुर गांव निवासी है। वहीं उसका अन्य साथी राजू महतो एवं कौशल कुमार जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल रहा है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here