महात्मा गांधी सेवा आश्रम द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए रोजगार का होगा सृजन

0
492



Spread the love

महिला सम्मेलन कार्यक्रम में झमटा नृत्य से हुआ अतिथियों का स्वागत

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन में शुक्रवार की सुबह महात्मा गांधी सेवा आश्रम मध्य प्रदेश ग्वालियर जौरा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सचिव राम सिंह परमार ने किया। महिला सम्मेलन कार्यक्रम में महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सलाहकार अनिल गुप्ता, धनंजय द्विवेदी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार महतो, डॉ वीरेंद्र प्रसाद, केदार प्रसाद काजी ,शंभू नाथ काजी शाहिद सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। महिला सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम सिंह परमार ने आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। रोजगार न होने के कारण आए दिन पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी पलायन हो रहा है। हम महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि आजकल सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, कोदो मड़ुआ, मक्का चीना एवं मोटे धान के उपज को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह मोटे अनाज मार्केट में महंगे दाम पर बिक रहे हैं। हम सभी को इन मोटे अनाजों का ही सेवन करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ और सुंदर रहता है। इन मोटे अनाजों के उपज को बढ़ावा देने के लिए सरकार महिलाओं को आगे कर, उन्हें सहायता प्रदान कर रही है। महात्मा गांधी सेवा आश्रम के तरफ से महिलाओं के उत्थान को लेकर इसी पर काम किया जा रहा है।आप सभी महिलाएं इससे जुड़कर अच्छे पैसे कमा सकती हैं। इसमें हम आपकी पूरी सहायता करने के लिए तैयार हैं।

झमटा नृत्य से अधिकारियों का हुआ स्वागत

महिला सम्मेलन कार्यक्रम में आए महात्मा गांधी सेवा आश्रम के अधिकारियों का स्वागत आदिवासी महिलाओं ने जनता नृत्य प्रस्तुत कर किया। महिलाओं के क्षमता नृत्य को देखें मध्य प्रदेश से आए अधिकारियों ने बहुत सराहना की। महात्मा गांधी सेवा आश्रम के सलाहकार अनिल गुप्ता ने कि इनकी कला के साथ-साथ कला के प्रति इन महिलाओं की रुझान सराहनीय है। सरकार को इनके लिए बड़ा मंच देना चाहिए। इनके खान पान और कला संस्कृति वास्तव में दर्शनीय है।

आदिवासी महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ कला संस्कृति में भी मिलेगा बढ़ावा

वाल्मीकि सेवा आश्रम द्वारा आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ उनके कला संस्कृति को बढ़ावा देने में भी मदद दिया जाएगा। ताकि इन महिलाओं को रोजगार के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़े। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार महतो ने थारू समुदाय के विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा समस्याओं के निदान कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाएं रोजगार के लिए दूर-दूर तक जाती हैं जिनके कारण उनका आर्थिक शोषण किया जाता है। इस पर सरकार और वाल्मीकि सेवा आश्रम के अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here